Bikaner Live

बीकानेर मंगलवार को एक युवक पर दिन-दहाड़े फायरिंग


बीकानेर.नयाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक पर दिन-दहाड़े फायरिंग की गई। फायरिंग होते ही वह पास के मकान में छिप गया और किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में भीड़ एकत्रित होने पर हमलावर वहां से भाग गए। मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी प्रभात मंगलवार शाम को जयहिंद पार्क के पास स्थित मोदी की दुकान के पास खड़ा था। तभी दो-तीन बाइक पर आठ-दस युवक आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वह धक्का देकर भागा और एक घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोपियों ने उस पर फायरिंग भी की। हालांकि, वह बच गया। आरोपियों ने घर का दरवाजा भी तोड़ने की कोशिश की। खिड़कियां तोड़ दी। लोगों की भीड़ बढ़ते देख आरोपी वहां से भाग निकले। पेट्रोल पंप के पास अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र के लोग सहम गए। बदमाश सरेआम हथियार लहराते रहे। फायरिंग की सूचना मिलने पर एएसपी (शहर) अमित कुमार बुड़ानिया, सीओ सिटी दीपचंद व नयाशहर एसएचओ वेदपाल शिवरान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मामले में प्रभात ने शिवराज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दिनेश बिश्नोई, मुकेश बिश्नोई, जेपी जाट, महेन्द्र बिश्नोई, श्यामसुंदर, हेमन्त व तीन-चार अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि नरेश बिश्नोई और अनिल बिश्नोई उसके दोस्त हैं। नरेश व अनिल से आरोपियों की रंजिश है। दोस्ती की वजह से ही उस पर हमला हुआ है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!