Bikaner Live

डॉ. गुंजन सोनी ने किया एसएसबी ब्लॉक का औचक निरीक्षण…

दिनांक 17 जनवरी 2023, बीकानेर।* एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने मंगलवार दोपहर सुपर स्पेशलिटि ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होनें ओपीडी तथा आईपीड़ी मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया, मरीजों से बातचित की। निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कार्मिक ड्यूटी पर कार्यरत मिले तथा एसएसबी ब्लॉक मे मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं से मरीज व उनके परिजन संतुष्ट नजर आए।
उल्लेखनीय है की बीते नवम्बर माह से प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी द्वारा जारी एक आदेश से एसएसबी ब्लॉक मे न्यूरोलाजी, गेस्ट्रालॉजी, एन्ड्रोक्रिनोलॉजी, न्युरो सर्जरी, पीडीया सर्जरी आदि की नियमित सेवाएं प्रारंभ की गयी थी, जिसका लाभ मरीजों को लगातार मिल रहा है।-

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!