Bikaner Live

पैकेज ऑफ़ प्रोग्राम (पोप) योजनान्तर्गत ऋण आवेदन आमंत्रित
soni

पैकेज ऑफ़ प्रोग्राम (पोप) योजनान्तर्गत ऋण आवेदन आमंत्रित


बीकानेर, 30 जून। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकतानुसार लघु एवं मध्यम श्रेणी के विभिन्न व्यवसाय जैसे कैनवास के स्कूल बैग बनाना, सीमेन्ट की जालियां बनाना, कपड़े धोने के साबुन व पाऊडर बनाना, स्टेशनरी की दुकान, फोटोग्राफी, होजयरी की दुकान बाईसाइकिल दुकान, आॅटो मैकेनिक, रेडिमेड गारमेन्ट्स, मणिहारी, प्रोविजन स्टोर एवं बिजली के सामान की दुकान आदि के पात्र लाभार्थियों को बैंकों के माध्यम से अनुदान एवं बैंक ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
परियोजना प्रबन्धक एल डी पंवार ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन करने वाले परिवारों व व्यक्तियों की वार्षिक आय 60 हजार 120 रूपए से कम व ग्रामीण क्षेत्र में 54 हजार 300 रूपए से कम हो, ऐसे परिवारों व व्यक्तियों को पोप (पैकेज आॅफ प्रोग्राम) से लाभ मिलेगा। निःशुल्क आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत समिति से तथा शहरी क्षेत्र में अनुजा निगम, नगर निगम व नगर पालिका से प्राप्त कर सकते हैं। लाभार्थी को योजना के तहत इकाई लागत का 50 प्रतिशत या 10 हजार रूपए (जो भी कम हो), अनुदान के रूप में निगम द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। ऋण योजना से संबंधित समस्त जानकारी निगम कार्यालय से तथा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत समिति से कार्यालय दिवस में प्राप्त कर सकते हैं। 

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!