Bikaner Live

विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा डॉ.जयकिशन सुथार का सम्मान…

मुंबई श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट सुथार समाज द्वारा श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव श्री विश्वकर्मा समाज मुंबई द्वारा श्रद्धा भक्ती के साथ मनाया । जन्मोत्सव के उपलक्ष में सुबह विशेष पूजा अर्चना के साथ हवन और सम्मान समारोह आयोजित हुवा. जिसमे अतिथियों के सम्मान के साथ समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। म में ट्रस्ट प्रकाशित कैलेंडर और स्मारिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। समारोह में बीकानेर के सुथार समाज के कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉक्टर जयकिशन सुथार का सम्मान किया गया चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर जय किशन सुथार का विशेष अभिनंदन किया गया!
33 वाँ वार्षिक जन्मोत्सव कार्यक्रम में 5 हज़ार से अधिक बीकानेर,नोखा नागौर जयपुर, जोधपुर आदि क्षेत्र के अप्रवासी ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जरीर मुलान व श्रीमती सीमा पुरी अर्कीटेक्स और इंटीरियर डिजाइनर, वरिष्ठ अतिथि डॉ जय किशन सुथार,बीकानेर विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती गीता भरत विधायक मिरा भायंदर श्री प्रताप सरनाईका क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री नरेंद्र एल मेहता पूर्व विधायक मिरा भायंदर मौजूद थे . वरिष्ठ ट्रस्ट के सलाहकार श्री हीरालाल माकड़,अध्यक्ष सूरजमल माकड़, सचिव मधाराराम कुलरिया और कोषाध्यक्ष सुखदेव माकड़ प्रदीप माकड़ आदि मौजूद थे।
डॉक्टर जयकिशन सुथार द्वारा सामाजिक क्षेत्र में भी जनहित कार्य किए जाते रहे हैं हाल ही में सुथार समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेताओं को डॉ.सुथार द्वारा उनकी हौसला अफजाई के लिए प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!