Bikaner Live

टाउन हॉल में आयोजित होगी नृत्य एवं संगीतमय सतरंगी शाम….
soni


 बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान की ओर से रविवार 12 फरवरी को टॉउन हॉल में मुकेश की कॉमेडी टीम का सम्मान और नृत्य संगीतमय शाम का आयोजन किया जायेगा। संस्थान के अध्यक्ष मेघराज नांगल ने  सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो मोबाइल व्यवसायी रामरतन धारणिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कला प्रेमी एनडी रंगा एवं पूर्व  आरपीएस अधिकारी रामनिवास मीणा करेंगे। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के कॉमेडी किंग मुकेश सोनी और उनकी टीम का सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम मेंं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, भाजपा नेता अनिल पाहुजा, समाजसेवी बंधु दिलीप कुमार मोदी , मनोज कुमार मोदी, समाजसेवी एवं भाजपा नेता कुणाल कोचर, सामाजिक कार्यकर्ता के.के. सोनी, कवि नेमचंद गहलोत, हनुमान कड़ेल, नारायण बिहाणी, पूर्व पार्षद सुनिल बांठिया, संगीता शेखावत,अर्चना सक्सेना समेत प्रबुद्धजन विशिष्ठ अतिथि होगें। कार्यक्रम में बीकानेर के लोकप्रिय गायक कलाकार गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देगें।   
 

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!