Bikaner Live

बीकानेर से तीन मंत्री होने के बावजूद तीन ढंग की घोषणा नहीं
बजट झूठी घोषणाओं का पिटारा : शेखावत

बजट पर प्रतिक्रिया
बीकानेर से तीन मंत्री होने के बावजूद तीन ढंग की घोषणा नहीं
बजट झूठी घोषणाओं का पिटारा : शेखावत

बीकानेर/10 फरवरी
आज राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए राज्य बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता डॉ सुरेंद्रसिंह ने कहा है कि जिले से तीन मंत्री होने के बावजूद बीकानेर के लिए तीन ढंग की घोषणा नहीं करा पाए । बजट ने बीकानेरवासियो को निराश किया है ।बजट में बीकानेर के रेल फाटकों के समाधान का कोई जिक्र नहीं है , ना हाईकोर्ट बेंच है, ना ड्राई पोर्ट है , ना ही कोई आधारभूत ढांचे के विकास की बात ।
डॉ सिंह ने कहा कि बजट झूठ का पुलिंदा मात्र है । मुख्यमंत्री ने चुनावी घोषणाओं की तरह बजट घोषणा कर दी है यह धरातल पर कैसे उतरेगा इसका कोई जिक्र बजट में नहीं है ।

डॉ सुरेंद्रसिंह
जिला संयोजक
भाजपा बजट टीम

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post