Bikaner Live

पीलीबंगा में हुई भीषण दुर्घटना में बीकानेर के दो जनों की मौत

बीकानेर

पीलीबंगा में भीषण सड़क दुर्घटना, बीकानेर के दो जनों की मौत, एक गंभीर

पीलीबंगा में हुई भीषण दुर्घटना में बीकानेर के दो जनों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल हो गया। पीलीबंगा थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि पीलीबंगा से पांच किलोमीटर हनुमानगढ़ की तरफ यह दुर्घटना हुई है। ब्लैक स्कॉर्पियो नंबर आरजे 07 5758 बीकानेर से हनुमानगढ़ की तरफ जा रही थी। गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी ओर से आ रहे ट्रैक्टर में जा घुसी। स्कॉर्पियो आगे की ओर से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल सुखदेव को हनुमानगढ़ भर्ती करवाया गया है।
कोलायत थानाधिकारी अजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि मरने वालों में एक हाड़ला का सत्यवीर सिंह है। वहीं दूसरा तिलकनगर बीकानेर का देवेंद्र उर्फ मोनू है। वहीं रेलवे कॉलोनी बीकानेर का सुखदेव धायल उर्फ सुखिया गंभीर घायल हैं

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!