Bikaner Live

“अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन -महिला कार्यकारिणी का गठन

“अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन -महिला कार्यकारिणी का गठन…
मूल्य निष्ठ सुखमय समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम – डॉ. अर्पिता गुप्ता

बीकानेर दिनांक 26.02.2023 को शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में भारतीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने की दृष्टि से बीकानेर महिला जिलाध्यक्ष डॉ.अर्पिता गुप्ता की संस्तुति से महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया| जिसमे अंजलि मित्तल, ज्योत्सना रावत को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, डॉ. निधि बिन्नानी जिला महामंत्री, पूनम थिरानी को जिला उपाध्यक्ष, प्रियंका खंडेलवाल को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, श्वेता कोठारी, डॉ पूजा अग्रवाल, मनीता जैन को जिला मंत्री पद पर मनोनीत किया गया| इस अवसर पर मुख्य शाखा जिलाअध्यक्ष पवन महनोत ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी| सभी सदस्यों ने अपने दायित्व को स्वीकार करके संभाग को और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने मे सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया|

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!