Bikaner Live

पुष्करणा महिलाओं ने ठाकुरजी संग खेली फूलों की होली ।
पुष्करणा सखी व पुष्करणा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में फाग उत्सव का आयोजन किया…

पुष्करणा महिलाओं ने ठाकुरजी संग खेली फूलों की होली
पुष्करणा सखी व पुष्करणा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जस्सूसर गेट स्थित हरि हेरिटेज में फाग उत्सव का आयोजन किया।
कार्यक्रम कॉर्डिनेटर व पुष्करणा सखी बीकानेर ग्रुप एडमिन राजकुमारी व्यास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति पुष्करणा समाज की महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से फाग उत्सव मनाया जिसमे समाज की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी महिलाएं पारम्परिक फगनिया परिधान में उपस्थित हुई। मण्डल अध्यक्ष शारदा पुरोहित अनुसार सर्वप्रथम लड्डू गोपाल का अबीर गुलाल व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया, मण्डल संरक्षक अर्चना थानवी व सखी एडमिन द्वारा दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज़ किया गया।
कृष्ण राधिका की जीवंत झांकिया सजाई गई तथा उनके साथ होली उत्सव मनाया गया उसके बाद लड्डू गोपाल को पुष्पों की वर्षा कर सखियों ने उत्सव मनाया साथ ही एक दूसरे पर अबीर गुलाल व पुष्प वर्षा कर उल्लास मनाया।
कार्यक्रम में डॉ विजयलक्ष्मी व्यास, डॉ बसंती हर्ष, जमना व्यास मण्डल सचिव सेनुका हर्ष व पूजा जोशी ने होली के भजनों की प्रस्तुतियां पेश की। रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां महिलाओं द्वारा दी गयी।
पूरा माहौल होली मय हो गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन जयश्री आचार्य द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में साज सज्जा वीना व्यास शोभा व्यास व नीलम जोशी के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापित के साथ सम्पन्न हुआ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!