Bikaner Live

विचक्षण ज्योति, प्रवर्तिनी,साध्वीश्री चन्द्र प्रभा की पुण्यतिथि गुणानुवाद सभा व दादा गुरुदेव की पूजा कल


बीकानेर,26 फरवरी। विच़़़क्षण ज्योति, प्रवर्तिनी,साध्वीश्री चन्द्र प्रभा की 9 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में साध्वीश्री चंदन बाला आदि ठाणा 5 के सान्निध्य राज राजेश्वरी मां पद्यमावती पूजा-आराधना व स्वधर्मी वात्सल्य किया गया। पूजा के दौरान साध्वीश्री चिन्मयाश्री, केवल्य प्रभाश्री,सुनील पारख व अरिहंत नाहटा ने देवी की अष्ट प्रकार की पूजा के दौरान आभूषण, वस्त्र व चूनरी धारण करवाने के समय अलग अलग भक्ति गीत व मंत्रों का सस्वर उच्चारण किया। पूजा में बीकानेर खरतरगच्छ श्रीसंघ के सदस्याओं के साथ शहर की विभिन्न कॉलोनियों,गंगाशहर, भीनासर व उदयरामसर से आए श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साह व भक्ति के साथ हिस्सा लिया।
पूजन व स्वधर्मी वात्सल्य के लाभार्थी कोलकाता के सुश्रावक शशि भाई, सुश्राविका मंजू, गोलू, ईसा बदलिया परिवार था। सुगनजी महाराज के उपासरे में ही सोमवार को सुबह नौ बजे गुणनुवाद सभा एवं सामूहिक सामयिक, दोपहर को एक बजे दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा होगी। इसके अलावा सामूहिक आयबिल की तपस्या करवाई जाएगी। पूजा के लाभार्थी माणक चंद, केसरदेवी, ओम प्रकाश,जिनेन्द्र, ननुसा आदि सुराणा परिवार है। सामयिक प्रभावना का लाभ नागौर के हुलासमल, शायर देवी, गौतम चंद, जितेन्द्र कुमार कोठारी, श्रीमती किरण देवी, लक्ष्मीचंद, उत्तम चंद, अनीता बोथरा परिवार ने लिया है।
……………………………………

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!