Bikaner Live

बार एसोसिएशन बीकानेर ने रखी आम सभा,लिया अदालती कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय

राजस्थान प्रदेश के वकीलों पर लगातार बढ़ते हुए हमलों तथा ऐसी बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वकील समुदाय “अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम” को लागू करवाने को लेकर आन्दोलनरत् है। इसी क्रम में राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा जोधुपर में दिनांक 26.02.2023 को राज्य की समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का महापड़ाव आयोजित किया जिसमें राजस्थान के समस्त बार प्रतिनिधि मण्डल उपस्थित हुए तथा बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष श्री बिहारी सिंह राठौड़ ने भी अपनी उपस्थिति दी तथा अपने विचार रखे। महापड़ाव में सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार “अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम” को विधानसभा के इसी सत्र में कानून का रूप दें एवं उस समय तक राजस्थान के वकील इस मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते रहें। इसी निर्णय पर बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा भी दिनांक 26.02.2023 को पूर्ण रूप से न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया गया तथा दिनांक 27.02.2023 को आमसभा आहुत की गई, जिसमें बार अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़, सदस्य बार कौंसिल ऑफ राजस्थान श्री कुलदीप शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा, श्री मुमताज अली भाटी, श्री कमलनारायण पुरोहित, श्री ओमहर्ष, श्री धर्मेन्द्र वर्मा व श्री लालचंद सुथार, एडवोकेट्स ने अपने-अपने विचार रखे तथा बार अध्यक्ष श्री बिहारी सिंह राठौड़ ने बताया कि “अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम” की मांग प्रदेश में जारी रहेगी तथा लम्बे समय से बीकानेर के अधिवक्तागण बीकानेर संभाग में हाईकोर्ट की बेंच को लेकर जो प्रयासरत है तथा इस हेतु प्रत्येक माह की 17 तारीख को न्यायिक का बहिष्कार किया जाता है इस आन्दोलन को भी तेज किया जायेगा तथा आगे बताया कि बीकानेर में वर्चुअल हाईकोर्ट की मांग को लेकर आमसभा में एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें श्री विवेक कुमार व श्री ओम हर्ष को उक्त कमेटी का संयोजक बनाया गया है जो वर्चुअल हाईकोर्ट की स्थापना हेतु रूपरेखा तैयार करेंगे तथा कहा कि सभी अधिवक्ताओं ने आमसभा में एकमत होकर निर्णय लिया है कि “अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करवाने के लिए बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा आगे भी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जायेगा तथा इसके लिए किए जा रहे आन्दोलन को और तेज किया जावेगा। अध्यक्ष श्री बिहारी सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधान सभा चुनाव 2018 के घोषणा पत्र में अधिवक्ताओं को सुविधाएं, वैलफेयर एवं अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किये जाने की घोषणा की गई थी लेकिन सरकार द्वारा चार वर्ष का समय निकल जाने के पश्चात् भी आज दिन तक अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू किये जाने हेतु कार्यवाही नहीं की गई है जबकि राज्य बार कौंसिल द्वारा भी एक्ट को पारित कर आगामी कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है लेकिन एक्ट को लागू नहीं किया गया है। जिससे पूर्ण प्रदेश के अधिवक्ताओं में भारी

रोष व्याप्त है। बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा आहुत की गई आम सभा में काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जिसमें वक्ताओं के अलावा रणधीर सिंह, गिरीराज सिंह, राजेश श्रीवास्तव, सुरेश श्रीमाली, मनोज बिश्नोई, संजय गौतम, चतुर्भुज सारस्वत, जितेन्द्र सिंह शेखावत, विजय पाल सिंह शेखावत, बजरंग छींपा, मनोज भादाणी, अनिल सोनी, रघुवीर सिंह राठौड़, राजपाल सिंह राठौड़, ओमप्रकाश जोशी, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!