Bikaner Live

होली के रंग अपनों के संग गीत संगीत कार्यक्रम में कलाकारों के द्वारा गूंजे होली गीत….

बीकानेर। होली के मौके पर बीकानेर शहर में अभी उत्साह का माहौल है। सामाजिक संगठनों एवं शहर की विभिन्न संगीत कला संस्थाओं द्वारा रंगोत्सव आयोजित कर होली की खुशियां मनाई जा रही है।
इसी खुशी के अवसर पर रविवार 5 मार्च 20-23 की सांयकाल को स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की ओर से होली के रंग अपनों के संग गीत संगीत के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम मोहता भवन आनंद निकेतन भवन में आयोजित किया गया। स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति के अध्यक्ष पूनम मोदी ने बताया यहां स्थानीय कलाकारों के द्वारा होली के गीत गाए गये। जिनमें योगेन्द्र जांगीड़, जवाहर जोशी, डॉ सुधीर शर्मा, मेघराज नांगल, शैलेन्द्र सिंह चौहान, सुनील शादी, पूनम मोदी, राजीव मित्तल, महेश खत्री, संगीता माहेश्वरी, निहारिका गर्ग, मंजु सोनी, सुमन अग्रवाल, रामकिशोर यादव, संजय मोदी सहित आदि कलाकारों ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली, बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी, होली खेलें रघउवईरआ ब्रिज में, आज ना छोड़ेंगे तुझे, होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों से रंग मिल जाते हैं, अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसा रंग लगाना, देखो आई होली रंग लाई होली, ओ मेरी पहले से तंग थी चोली, भागी ये भागी ब्रिज वाला, अरे जा रहे हैं नटखट,आया होली जैसे लोकप्रिय फिल्मी गीतों को गाया। कार्यक्रम में मेहमान के तौर पर उधोगपति और पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, भाजपा नेता अनिल पाहूजा,
समाजसेवी मनोज कुमार मोदी, पूर्व आयकर अधिकारी शिवाजी आहूजा,
भाजपा नेता शांति देवी चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता एनडी कादरी, भाजपा नेता त्रिलोक सिंह चौहान, शायर उमर भाई रंगरेज आदि शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन सुमन अग्रवाल ने किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!