
बीकानेर 28 मार्च 2023 भारतीय शिक्षण मंडल और आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथ सर कुआं , के संयुक्त तत्वावधान में नववर्ष समारोह का आयोजन रघुनाथ सर कुआं स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सायं पांच बजे श्री एडवोकेट नरेंद्र कुमार अग्रवाल जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बल्लभ जी ने सभी का मार्ग दर्शन करते हुए भारतीय नववर्ष पर प्रकाश डाला और इसकी वैज्ञानिकता पर चर्चा की । मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक श्री मान टेक चंद जी बरडिया जी ने स्रष्टी के प्रारंभ से लेकर आज तक के भारतीय नववर्ष की उपादेयता और जनजीवन में इसकी स्वीकार्यता पर प्रकाश डाला और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विभिन्न गतिविधियों का उपस्थित जनसमूह से चर्चा की , विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मान धनश्याम जी व्यास ने भी इस अवसर पर दिए अपने उद्बोधन में नववर्ष समारोह के माध्यम से समाज में होने सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला और अंत में संस्था के संरक्षक और आज के कार्यक्रम के समन्वयक श्री कालूराम जी उपाध्याय ने सभी उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन श्री मान चंद्र शेखर जी आचार्य , सेवा निवृत्त बैंक अधिकारी ने किया । जलपान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।













