Bikaner Live

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रोजा इफ्तार आयोजन 30 मार्च को डारान भवन में होगा – सलीम अजमेरी…

बीकानेर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा बीकानेर में शहर के शीतला गेट के अन्दर 30 मार्च सांय काल 06.300पीएम पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन रखा है।
मंगलवार को इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता भाजपा राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सलीम अजमेरी ने बताया कि मोर्चा की तरफ से रोजा इफ्तार कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर एकता भाईचारे के संदेश के साथ सभी वर्ग के लोगों के द्वारा एक साथ रोजा इफ्तार किया जाएगा। साथ ही रोजेदारों द्वारा रोजा खोले जाने से पहले अमन चैन एवं देश की खुशहाली की दुआएं मांगी जाएगी।
नगर निगम की महापौर सुशीला कंवर,उप महापौर राजेन्द्र पंवार,
बीकानेर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, वरिष्ठ भाजपा नेता मुमताज अली भाटी, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, रमेश सर्वटा यातायात पुलिस थाना निरीक्षक बीकानेर, रमजान अब्बासी, उस्मान गनी खलीफा, मोहम्मद हुसैन डार,हसन अली डार, मेहबूब नूरानी, फिरोज खान एवं डार यूथ क्लब के तमाम सदस्य सहित आदि मौजूद रहेंगे। रोजा इफ्तार पार्टी में अतिथियों का मोर्चा पदाधिकारियों की ओर से स्वागत सत्कार भी किया जायेगा।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!