Bikaner Live

राजस्थान स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जयनारायण व्यास कॉलोनी में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

बीकानेर । राजस्थान स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार, 29 मार्च को जयनारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर चार स्थित वृंदावन पार्क में सांय 6.00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।

नगर निगम पार्षद संजय गुप्ता के अनुसार बुधवार को होने वाले सांस्कृतिक संध्या के आयोजन की जोरदार तैयारियां की जा रही है। कॉलोनी के सेक्टर चार स्थित वृंदावन पार्क में मातृशक्ति द्वारा आयोजन से जुड़ी तैयारियों को पूर्ण रूप दिया जा रहा है जिसमें भवई, कालबेलिया, घूमर नृत्य, चरी नृत्य आदि संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएगी।

गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति हेतु सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ और विशिष्ट अतिथि के रुप में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने स्वीकृति प्रदान की है। इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के जाज़ बैंड द्वारा भी स्वर लहरियों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!