Bikaner Live

स्वीप के तहत बुधवार को सजाई जाएगी रंगोली….


बीकानेर, 18 अप्रैल। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के. ने बताया कि इन कार्यक्रमों की शुरुआत बुधवार से होगी। पहले दिन कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता पंजीकरण जागरूकता रंगोली बनाकर वंचित और पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 5 बजे से होगा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि यह रंगोली सजाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसी संख्या में 20 अप्रैल को जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगोली सजाई जाएगी। स्वीप प्रभारी ने बताया कि 26 अप्रैल को सूचना केंद्र में काव्य गोष्ठी होगी। साहित्यकार संजय पुरोहित इसके समन्वयक होंगे। वहीं 28 अप्रैल को जिला परिषद सभागार में एनजीओ संवाद आयोजित किया जाएगा। इसका समनवय जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक करेंगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post