Bikaner Live

महंगाई राहत कैंप
शुक्रवार को 71 हजार 503 और अब तक 7 लाख 55 हजार 142 गारंटी कार्ड जारी…


बीकानेर, 5 मई। जिले में शुक्रवार तक आयोजित महंगाई राहत शिविरों में 7 लाख 55 हजार 142 लोगों को विभिन्न योजनाओं के लाभ की गारंटी मिल चुकी है।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शुक्रवार तक अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 1 लाख 7 हजार 807, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक के 1 लाख 33 हजार 970, कृषि विद्युत के 7 हजार 436, घरेलू बिजली के 1 लाख 6 हजार 904, गैस सिलेंडर योजना के 59 हजार 676, कामधेनु बीमा योजना के 86 हजार 428, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 54 हजार 413, मनरेगा के 48 हजार 314 तथा शहरी रोजगार गारंटी योजना के 16 हजार 224 गारंटी कार्ड जारी हुए।
शुक्रवार को वितरित हुए 71 हजार से अधिक गारंटी कार्ड
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शुक्रवार को 71 हजार 503 लाभार्थियों के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए। इनमें अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के 10 हजार 271, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रत्येक के 12 हजार 853, कृषि विद्युत 857, घरेलू बिजली के 9 हजार 42, गैस सिलेंडर योजना के 5 हजार 229, कामधेनु बीमा योजना के 9 हजार 726, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 4 हजार 913, मनरेगा के 4 हजार 727 तथा शहरी रोजगार गारंटी योजना के 1 हजार 32 गारंटी कार्ड जारी हुए।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!