Bikaner Live

नाल थाना क्षेत्र में आज फिर एक बम मिला

 बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में आज फिर एक बम मिला है। नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण के अनुसार छोटी नाल के एक खेत में जिंदा बम मिला है। खेत मांगू सिंह नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। बम करीब एक से डेढ़ फीट का है।‌ एक तरफ से आधा खाली दिखाई दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ से भरा हुआ है।
मौके पर पुलिस जाप्ता निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। थाना पुलिस ने एसपी को को जानकारी दे दी। जिसके बाद एसपी ने सेना को लिखा है। उम्मीद है शाम तक सेना बम निस्तारण हेतु पहुंचेगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी नाल थाना क्षेत्र में इतना ही बड़ा जिंदा बम मिला था।


उल्लेखनीय है कि युद्ध के समय इस क्षेत्र में दुश्मन द्वारा गिराए बम जमीन में दब गए थे। आज भी ऐसे बम मिट्टी उड़ने के साथ खेतों में मिलते रहते हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!