Bikaner Live

बीकानेर मंडल बिना टिकट यात्रा पर लगाम हेतु लगातार सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान

बीकानेर मंडल पर बिना टिकट यात्रा पर लगाम हेतु लगातार सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर श्री अनिल रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर दिनांक 26.07.2021 को श्रीमती सीमा बिश्नोई मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने सूरतगढ को बेस रखते हुए मंडल के टिकट निरीक्षकों के 10 स्टाफ के साथ सूरतगढ स्टेशन व ट्रेनों में बीकानेर-हनुमानगढ खंड, हनुमानगढ-श्रीगंगानागर खंड तथा बीकानेर-सूरतगढ़ खंड पर सघन टिकट अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा के कुल 154 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 70,520/- वसूले गए तथा धूम्रपान के 01 मामलों से रु. 200/- बिना मास्क के 09 मामलों से रु. 900/- सहित कुल 164 मामलों से कुल रु. 71,620/- वसूले गए।

बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!