Bikaner Live

राजस्थान स्टेट हैंडलूम डवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा आयोजित हैण्डलूम उत्सव में 25 प्रतिशत छूट
करणी नगर स्थित न्यू पुलिस काॅलोनी में 20 जून तक चलेगा उत्सव


बीकानेर, 16 जून। राजस्थान स्टेट हैण्डलूम डवलपमेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का हैण्डलूम उत्सव करणी नगर स्थित न्यू पुलिस काॅलोनी में शुरू हुआ। बीस जून तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शित वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। हैण्डलूम उत्सव का समय प्रातः 11 से सायं 6.30 बजे तक है। यूनिट प्रभारी पूनम चंद धामा ने बताया कि उत्सव में आकर्षक प्रिन्टेड बेडशीट, काॅटन ड्रेस मैटेरियल एवं शटिंग कुर्ते का कपड़ा, दोहर सिंगल एवं डबल, लेडिज सूट, कुर्ता, प्लाजा, कुर्ता केप लेडीज की विशाल रेंज उपलब्ध हैं। इनके अतिरिक्त सूती खेस, राजस्थानी केश मिलोन बरड़ी एवं पट्टू, सूती दरी, केशमिलोन लोई एवं शाॅल के साथ-साथ अन्य हैण्डलूम प्रोडक्ट्स की किफायती रेंज आमजन द्वारा पसंद की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान स्टेट हैंडलूम डवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा राज्य के उत्कृष्ट और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित बुनकरों एवं दस्तकारों द्वारा तैयार हथकरघा उत्पादों की बिक्री कर उन्हें विपणन प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा हाल ही में आदेश जारी किया गया है कि प्रदेश के सरकारी कार्यालय एवं सरकारी उपक्रम बिना किसी निविदा के हैण्डलूम निगम के उत्पाद खरीदें। राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित दरों पर एवं स्वीकृत उत्पादों की खरीद हैंडलूम कारपोरेशन, बुनकर संघ अथवा खादी बोर्ड के अलावा यदि अन्यत्र कहीं से की जाती है तो उपरोक्त निगमों से एनओसी ले कर ही की जाए।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!