इस गुलाब की खुशबू से फिर महका नोखा अस्पताल डॉ. गुलाब खत्री ने 16 रोगियों की आखों में लेंस लगाकर ज्योति प्रदान की रोगियों ने दी दुआएं
नोखा (आई.सी. मोदी) नोखा लम्बे अंतराल के बाद राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लम्बे अंतराल कोरोना के खात्मा के बाद फिर से शुरू हुआ आंखों में लेंस प्रत्यारोपण का कार्य। बीकानेर सेटे-लाइट अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुलाब खत्री ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 25, 26 और 27 का कैम्प आयोजित करते हुए 25 को नेत्र रोगियों की आंखे जांच की व 26 जुलाई को नोखा सहित दूर दराज से आये 16 रोगियों की आंखों में लेंस लगाकर नेत्र ज्योति प्रदान की। इन रोगियों में 10 महिला व 6 पुरुष थे। इन रोगियों में जोधपुर, नागौर, चूरू, श्री डूंगरगढ़ और कोलायत क्षेत्र के भी रोगी थे। डॉ. गुलाब खत्री ने बताया कि रोगी तो ज्यादा आए लेकिन कोरोना एडवाइजरी का ध्यान रखते हुए 16 के ही लेंस लगाए गए शेष को आगामी शिविर में आने का कहा गया। शिविर के दौरान अस्पताल की नेत्र सहायक तपस्या गहलोत, J.N.M.राकेश पालीवाल ने सहयोग किया। अंतिम तीसरे दिन 27 जुलाई को डॉ. खत्री ने रोगियों की पट्टी खोली तो रोगियों के आंखों में अच्छी रोशनी आने से रोगी खुश होकर डॉ. खत्री सहित स्टाफ को दुआएं दी। अस्पताल प्रभारी डॉ सुनील बोथरा ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञात रहे डॉ. गुलाब खत्री का नोखा से कई वर्षों से लगाव रहा है डॉ. खत्री पहले इसी अस्पताल में पद स्थापित थे और नेत्र रोगियों की आंखों में लेंस प्रत्यारोपण करते रहे हैं लोगों के दिलों में समाए हुए हैं इसलिए स्थानांतरण बीकानेर हो जाने के बाद भी नोखा की जनता की मांग व अस्पताल प्रभारी डॉ सुनील बोथरा के प्रयासों से राज्य सरकार ने डॉक्टर खत्री को नोखा अस्पताल में माह में दो बार शिविर लगाकर नेत्र रोगियों की आंखों में लेंस प्रत्यारोपण करने के निर्देश दिए।















