Bikaner Live

मनीष लाम्बा बोले आरोप लगाए गए हैं वे निराधार,बेबुनियाद,शपथ ग्रहण कल

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के चुनाव में अध्यक्ष बने मनीष लाम्बा ने रविवार को कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वे निराधार, बेबुनियाद है। हमने चुनाव को बड़ी शालीनता के साथ लड़ा और यहां तक कि अभद्र भाषा का प्रयोग कहीं भी नहीं किया। मुझ पर आरोप लगाने वाले हुकमचंद कांटा मेरे पिता समान है वे कोई भी सरकारी एजेंसी से चुनाव संचालन सम्बन्धी जांच करा सकते हैं और अगर दोषी हूं तो कार्रवाई करें। कांटा द्वारा मनीष लाम्बा पर लगाए गए सभी आरोपों पर जवाब देने के लिए मीडिया के सामने आए लाम्बा ने यह बातें कहीं और कहा कि समाज के ही चंद कुछ लोग हैं जो हुकमचंद कांटा को बरगला रहे हैं जबकि जिस दिन चुनाव हुए और मैं विजयी घोषित हुआ उसी समय कांटा ने अपनी हार स्वीकार कर ली थी लेकिन कुछ दिनों बाद समाज के ही चंद लोग समाज की सद्भावना बरकरार नहीं रखना चाहते हैं कांटा को आगे लाकर उन्हें जबरदस्ती भड़काने का काम कर रहे हैं। वे चाहें तो मीडिया, पुलिस, कलेक्टर, संभागीय आयुक्त या फिर किसी भी सरकारी एजेंसी से जांच करा सकते हैं।

*स्वर्णकार अध्यक्ष मनीष लांबा का शपथ ग्रहण समारोह कल, हुई तैयारी बैठक*

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष लांबा के शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर एक मीटिंग का आयोजन आज माणक गेस्ट हाउस नोखा रोड गंगाशहर में किया गया। यूवा नेता मदनगोपाल लावट ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में 11 जून 2023 को स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष पद हेतु लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुए थे। जिसमें अध्यक्ष पद पर मनीष लांबा 1265 वोटों से निर्वाचित हुए। अध्यक्ष बनने के पश्चात कल शाम 6:30 बजे माणक गेस्ट हाउस, नोखा रोड गंगाशहर मै शपथ ग्रहण एवम स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण समारोह में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय विधि एवं न्याय स्वतंत्र प्रभार मंत्री भारत सरकार, डॉक्टर बी डी कल्ला शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार एवं भंवर सिंह भाटी ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार होंगे। अध्यक्ष मनीष लांबा ने बताया कि कल होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भव्य और ऐतिहासिक होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में बीकानेर सहित देश विदेश से स्वर्णकार समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति, तमाम राष्ट्रीय अध्यक्ष उनकी कार्यकारिणी एवं हजारों स्वर्णकार बंधु शामिल होंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह का मुख्य उद्देश्य स्वर्णकार समाज में व्याप्त कुरूतियो पर काम करते हुए सामाजिक एकता की मिसाल कायम करना है। मनोज डांवर ने जानकारी देते हुए बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। महिलाए भी समारोह में शामिल रहेगी। इस दौरान चुनाव में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। समारोह के पश्चात रात्रि भोज का भी आयोजन होगा और इस समारोह में शहर के तमाम मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मीटिंग में मदन गोपाल लावट, अनिल सोनी एडवोकेट, अशोक सोनी, अशोक भामा, मनोज डांवर, श्रीकिशन सोनी,धर्मेंद्र सोनी,जेठाराम सोनी,प्रकाश कुकरा,राजू सोनी,मूल चंद भामा,सूरज सोनी,ज्योति प्रकाश सोनी,धनपत सोनी,सुनील राज भामा, मोहित रोडा,लाल चंद सोनी व अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!