Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
“योग शिविर सप्ताह”-भारत विकास मीरा शाखा द्वारा

बीकानेर भारत विकास मीरा शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग शिविर सप्ताह* के अंतर्गत तीन दिवसीय योग शिविर 18,19,20 जून को किया गया।
भारत विकास परिषद अध्यक्ष ऋतु मित्तल जी ने बताया की शिविर पतंजलि पीठ हरिद्वार द्वारा प्रशिक्षित योग गुरुओ स्नेहा नारंग जी एवं उनके साथी सदस्यों द्वारा गुलमोहर पार्क जेएनवी कॉलोनी सेक्टर 8 मे किया गया ।जहां प्रशिक्षित सदस्यों द्वारा इस योग शिविर मे सभी के लिए विशेष परंतु सरल रूपरेखा तैयार की गई ।


इस योग शिविर मे मीरा शाखा के साथी सदस्यों के साथ साथ आमज़नो ने भी बड़ी संख्या मे महिलाओं एवं पुरषों ने लाभ उठाया ।
शिविर का शुभारंभ 18 जून को किया गया व समापन 20 जून को योगपीठ पन्तजलि से प्रशिक्षित योग गुरुओ को मीरा शाखा द्वारा राज्य कार्यकारिणी सदस्य पन्तजलि योगपीठ स्नेहा नारंग जी सुमित्रा वर्मा दीपक ग़ुरबानी किरण दवे उर्मिला गोयल आदि का ओपरना पहनाकर सम्मानित किया गया।
शिविर मे शाखा अध्यक्ष ऋतु मित्तल सचिव छवि गुप्ता सीमा शर्मा मंजूषा भास्कर डॉ दीपा खत्री रतन गुप्ता डॉ तपस्या चतुर्वेदी रेणु कच्छावा गुलमोहर पार्क अध्यक्ष नानक चंद नागपाल मनोज वर्मा गुरदयाल डांग सुदेश नागपाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post