Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नया शहर मंडल एवं स्वर्ण सुगंधा संस्थान के सामूहिक तत्वाधान में योगाभ्यास…

बीकानेर दिनांक 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नया शहर मंडल एवं स्वर्ण सुगंधा संस्थान के सामूहिक तत्वाधान में योगाभ्यास कार्यक्रम स्थानीय देशभक्त पार्क पुरानी जेल रोड मे रखा गया।
योग शिक्षिका रूपा जी सोनी ने उपस्थित जनों को योग करवाया एवं प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आग्रह किया साथ ही योग की बारीकियों को समझाते हुए विभिन्न रोगों के निवारण हेतु कौन-कौन से योग का उपयोग कर रोग भगाया जा सकता है ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
कार्यक्रम में जानी-मानी साहित्यकार मनीषा आर्य ने अपने विचार रखे, ऋषि मुनियों द्वारा प्रदत को योग को भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताया।
मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के लिए किए गए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की जानकारी सभी को देते हुए कहा कि 2014 में संयुक्त राष्ट्रीय संघ की बैठक में भारत द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर धरती के 180 से ज्यादा देशों ने समर्थन कर योग दिवस मनाने के निर्णय को सर्वसम्मति से पारित किया था, जो आज एक उत्सव के रूप में पूरी दुनिया मना रही है।
कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य तारा सोनी मंडल उपाध्यक्ष अनंत लाल नाथ एडवोकेट गिरिराज व्यास पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जी सोनी ओम आचार्य विनोद टॉक मीनाक्षी व्यास आदि ने अपने विचार रखे।
विमला सोनी पुष्पा सोनी कंचन सोनी सुषमा सोनी सुधा सोनी सुरेश मारू नया शहर मंडल महामंत्री कमल भदानी संजय सोनी धर्म प्रकाश सोनी
आईटी सेल संयोजक गौरव मारू किशन तोमर गोपी अग्रवाल अशोक कुमार नवीन कुमार महात्मा आदि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आगंतुकों का धन्यवाद राधेश्याम जी सोनी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मधुसूदन शर्मा ने किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post