Bikaner Live

केन्द्रीय कारागृह में मनाया अन्तराष्ट्रीय योग दिवस


बीकानेर, 21 जून। केन्द्रीय कारागृह में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक आर. अनन्तेशवरन् एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान की सरिता चौधरी (प्रोजेक्ट पवित्रा ट्रेनर) व कमलकान्त सुथार ( युवाचार्य) उपस्थित हुए। आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान के प्रोजेक्ट पवित्रा ट्रेनर व युवाचार्य के द्वारा योग दिवस 2023 की थीम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर ‘वन वर्ल्ड, वन हेल्थ’ के बारे में बताया गया है व कारागृह में सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियो को विभिन्न आसनों से योगा करवाए।
इस दौरान कारापाल राजेश योगी, रामनिवास, उप कारापाल सुभाषचन्द्र, दिलावर खान, विनोद कुमार, देवांक शर्मा, मुख्य प्रहरी विजयपाल सहित जेल व संस्थान स्टाफ मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post