Bikaner Live

आरसेटी द्वारा कंप्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ….

बीकानेर, 23 जून। स्वरोजगार के उद्देश्य से आरसेटी द्वारा महिलाओं के लिए कंप्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक अभिषेक दीक्षित एवं मुख्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक वाईएन व्यास ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ब्यूटी पार्लर प्रबंधन व कम्प्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए दीक्षित ने कहा कि वर्तमान में स्वरोजगार आजीविका का सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। महिलाओं को कौशल विकास के साथ-साथ रोजगारपरक कार्य करने चाहिए। उन्होंने साइबर क्राइम, वित्तीय साक्षरता एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तार से बात रखी।
मुख्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक वाईएन व्यास द्वारा बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने युवाओं को क्रेडिट लिंकेज, सिबिल रिपोर्ट एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट व ऋण हेतु आवश्यक तकनीकी विषयों पर भी जानकारी प्रदान की।आरसेटी के निदेशक दिनेश कुमार जैन द्वारा आगामी विभिन्न नवाचारों से संबंधित कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!