Bikaner Live

अपने समय को संस्कारित करता है साहित्य : मिश्र
‘उग तो आया है प्रेम’ कविता संग्रह का लोकार्पण




बीकानेर। कवि- पत्रकार संजय आचार्य ‘वरुण’ के हिन्दी कविता संग्रह ‘उग तो आया है प्रेम’ का लोकार्पण शुक्रवार को राजभवन जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र के द्वारा किया गया। कवि संजय आचार्य ‘वरुण’ ने संग्रह की प्रथम प्रति राज्यपाल को भेंट कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र ने कहा कि राजस्थान में साहित्य सृजन की एक समृद्ध परम्परा है जिसे वर्तमान में भी उच्च आदर्शों के साथ निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कविता न केवल जन- मन की अभिव्यक्ति होती है अपितु वह अपने समय को संस्कारित भी करती है।

संजय आचार्य ‘वरुण’ राज्यपाल मिश्र को अपने रचनाकर्म के साथ ही बीकानेर के हिन्दी, राजस्थानी एवं उर्दू रचनाकर्म के सम्बन्ध में अवगत करवाया। इस अवसर पर राज्यपाल मिश्र ने लोकार्पित संग्रह की एक प्रति अपने हस्ताक्षर कर कवि को भेंट की

युवा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेष आचार्य ने राज्यपाल के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर श्रीमती कविता आचार्य और ललित आचार्य भी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!