Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर रहे केश कला बोर्ड अध्यक्ष


बीकानेर, 26 जून। केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। गहलोत ने आमजन को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के गांव राजेडू, बापेऊ,
कल्याणसर नया, जाखासर, केऊ बाडेला, धनेरु, नोसरिया, धर्मास, पुंदलसर, जैसलसर आदि गांवों में आमजन से मुलाकात की।
केशकला बोर्ड अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बीकानेर में बनने वाले सैन समाज के छात्रावास के भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की एवं छात्रावास के माध्यम से समाज के युवाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!