Bikaner Live

नया शहर मंडल द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम संपन्न…

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेशानुसार पूरे भारत में सभी मंडलों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन का आगाज किया गया है। इसी क्रम में पार्टी के द्वारा गत 1 महीने से लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
दिनांक 27 जून, 2023 को शक्ति केंद्र विस्तारको की नियुक्ति के मौके पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा एक भव्य आयोजन रखा गया जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं कार्य विस्तार योजना की बारीकियों को समझाते हुए विपक्षी एकता की पोल खोली भ्रष्टाचारियों के गठबंधन गठबंधन पर प्रहार करते हुए कार्यकर्ताओं को सेवा के साथ समाज से जुड़ने का आग्रह किया, सेवा की नियत से अपने बूथ पर जन जुड़ाव के माध्यम से जरूरतमंद की सेवा करते हुए राजनीति कार्यकर्ता का सामाजिक कार्यकर्ता में बदलाव ही भाजपा का लक्ष्य है। “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सब का प्रयास” मंत्र को बूथ कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मसात कर लेने की बात कही।
पूरे भारत में सभी मंडलों पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया इसी के तहत आज नया शहर मंडल में जिला महामंत्री नरेश नायक के निवास स्थान पर कार्यक्रम रखा गया जिसमें मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा मंडल उपाध्यक्ष गिरिराज व्यास मोहन जी नायक डागा जी मंडल महामंत्री मधुसूदन शर्मा सुरेश मारू प्रकाश चंद नायक जिला मंत्री एससी मोर्चा पार्षद अशोक कुमार माली बूथ अध्यक्ष एडवोकेट वैंकट व्यास सुखचैन नायक पवन शर्मा श्रीकांत ओझा नवीन महात्मा मुकेश भारती सुनील जोशी गिरधारी नायक बेग्गा राम जी मनस्वी राठौड़ सुरजा देवी नायक मंजू नायक डिंपल नायक चौरु राम जी संजय शंकर मंजू भैया राम गोपी किशन अग्रवाल चित्रमय चेतन नायक महावीर नायक आदि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष श्रीकांत ओझा को जिला महामंत्री नरेश नायक ने भूत अध्यक्ष का आईडेंटिटी कार्ड दीया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!