Bikaner Live

बज्जू महाविद्यालय
हिंदी साहित्य संकाय और सहायक आचार्य के दो पद स्वीकृत


बीकानेर, 27 जून। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अभिशंषा पर राजकीय महाविद्यालय बज्जू में स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी साहित्य संकाय एवं सहायक आचार्य के दो पद की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत तथा उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह विषय स्वीकृत होने से स्थानीय विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य विषय के अध्ययन के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।
श्रीकोलायत क्षेत्र में शिक्षा का हो रहा कायाकल्प
ऊर्जा मंत्री की अनुशंसा पर श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि
रा.प्रा.वि. बासी सियागान, ग्रा.प. बरसिंहसर को राउप्रावि में क्रमोन्नत किये जाने के आदेश हुए हैं। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई दी और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला का आभार व्यक्त किया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!