Bikaner Live

“महानंद पर्यावरण विकास समिति” की महिला विंग ने उठाया पौधरोपण और पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का बीड़ा…


बीकानेर, 28 जून। महानंद पर्यावरण विकास समिति की महिला विंग ने बुधवार को महानंद उद्यान में पौधारोपण किया और पॉलिसिया पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम प्रभारी चंद्रकला आचार्य ने बताया कि महिलाओं द्वारा नियमित रूप से इन पौधों की देखभाल और परिंडो में पानी भरने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सामूहिक और सतत प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर विजेता, माया, जयंती, विमला, सरस्वती, जया, सुनीता और ज्योति सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
उल्लेखनीय है कि गत 4 दिनों से महानंद उद्यान में पौधारोपण का सदन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पर्यावरण विकास समिति सहित आचार्य श्री महानंद ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रस्टी सुरेश कुमार आचार्य, रामकुमार आचार्य, सुखदेव आचार्य, कैलाश आचार्य सहित पर्यावरण विकास समिति के शिवकुमार आचार्य, कमल आचार्य, नमामी शंकर आचार्य, गणेश आचार्य आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!