
नवनिर्मित मुक्ता प्रसाद थाने की शांति समिति (सी, एल, जी ) सदस्यों की प्रथम मीटिंग मै ठाकुर भदौरिया ने दिए महत्वपूर्ण. हॉल ही मै शुभारंभ हुऐ मुक्ता प्रसाद पुलिस थाने के द्वारा प्रथम शांति समिति सदस्यों की मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग की थाने के मुखिया अरविन्द भारद्वाज ने सभी आमंत्रीत सदस्यों का स्वागत किया आगामी ईद पर्व की अग्रिम शुभ कामनाएं दी, व सभी सदस्यों से थाना क्षेत्र मै सदैव क़ानून व्यस्था सुचारु रहें इस बावत सुझाव
मांगे,, मीटिंग मै सभी सदष्यों ने अपने अपने सुझाव रखें,, वरिष्ठ समाजसेवी व टीम सावधान इण्डिया 077के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने सम्पूर्ण क्षेत्र मै दिन ढलते ही 06.00 बजे ही चेतक पुलिस की निगरानी टीम कों बाजारों मै घूमने की सलाह देते हुऐ कहा की बाजारों मै शाम होने के बाद सभी चौराहे, तिराहे पर नशे आदि के सेवन करने वाले युवा ग्रुप मै घूमते है, उनकी मांग पर नशे की सामग्री बेचने वाले अवैध लोग डिमांड करने वाले स्थान पर ही अफीम डोडा एम डी, स्मेक आदि उपलब्ध करवा देते है बाद मै ये ही युवा नशे में मै असामाजिक हरकतें तरह की गलत हरकते, छेड़ छड़, लूट, मार पीट, आदि घटनाओं कों अंजाम देते है, अतः इन स्थानों पर गस्त रोजाना होती रहे,, भदौरिया ने मांग की की राम पूरा बस्ती स्थित रेल की दिवार,, धान मंडी के आगे, बाबू लाल फाटक स्थित, अंडर ब्रिज से लेकर पंडित जी के पेट्रोल पंप तक बजरी, ईंट, ग्रिट, पत्तियां, आदि बेचने वाले निर्माण सामग्री डाल कर यातायात व्यस्था मै बाधा उतत्पन्न कर रहें है इस विषय पर भी ध्यान दिया जावे,,ठाकुर भदौरिया ने सम्पूर्ण सी, एल, जी, सदस्य, थाने की पुलिस व सभी शहर वाशिंओ कों ईद पर्व की अग्रिम हार्दिक शुभ कामनाएं देते हुऐ थाना प्रभारी व समस्त स्टाफ कों आश्वासन दिया की मै सदैव जन हित मै हर वक़्त थाना पुलिस कों हर संभव सहयोग देने के लिए
कृतसंकल्पत हुँ।














