Bikaner Live

फिट हेल्थ कैंपेन में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच..

बीकानेर, 28 जून। फिट हेल्थ कैंपेन के 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर तथा शिक्षा विभाग कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच कर आभा आईडी बनाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि फिट हेल्थ कैंपेन के 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत समस्त विभागों के समस्त 30 प्लस आयु वर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों की रक्तचाप, मधुमेह तथा तीन प्रकार के कैंसर को लेकर स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही सभी व्यक्तियों की आयुष्मान भारत आभा आईडी जनरेट कर उसमें संबंधित व्यक्ति का डाटा इंद्राज किया जा रहा है। बुधवार को जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के प्रमुख कार्यालयों में 120 अधिकारियों व कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच हुई। इस दौरान असंक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम के जिला समन्वयक इंद्रजीत सिंह ढाका, पुनीत रंगा व गिरधर गोपाल किराडू उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!