
गौडी पारस नाथ मंदिर जैन दादाबाड़ी गोगा गेट के परिसर में आज गिद्दाधिपति श्री स्वामी दास जी की जीवित समाधि पर 417 वा मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। आषाढ़ सुदी नवमी को स्वामी जी ने समाधि ली थी जिसमें तत्कालीन राजा सुजान सिंह जी उपस्थित रहे।
मोक्ष कल्याणक दिवस पर विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम स्वामी वत्सल, तपस्वीओ का समान भजन कीर्तन के पश्चात दशमी के दिन प्रातः पूजन कर कार्यक्रम समापन हुआ।
सामूहिक विशेष पूजा का लाभ पदम श्री महात्मा परिवार ने लिया तत्पश्चात स्वामी दास जी के जीवन चरित्र पर परिचर्चा करते हुए महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी जैन ने कहा की संत पुरूष श्री स्वामी दास जी महाराज ने जीवन पर्यंत मानव कल्याण और सेवा कार्य किए। जीवित समाधिस्थ होकर भारतवर्ष की संत परंपरा के इतिहास का पन्ना ही नहीं एक अध्याय बने।
हमारा सौभाग्य है की हम उन्हीं के समाज का हिस्सा है हमें उनके जीवन दर्शन पर गर्व है स्वामी दास जी हमारी समाज के प्रेरणा स्रोत है।
अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर महात्मा सभा द्वारा तपस्वियों का सम्मान किया गया जिसमें निखिल जैन भानुप्रिया जैन माधुरी जैन को सम्मानित किया गया विद्यार्थियों में लक्ष्य जैन आदित्य जैन का सम्मान बीकानेर के जोन चेयरमैन प्रेम जैन और अशोक महात्मा ने किया।
स्वामी वत्सल का आयोजन महेश महात्मा डॉ प्रदीप जैन विनोद महात्मा घनश्याम महात्मा हरीश महात्मा विष्णु महात्मा बाबूलाल महात्मा ने किया।
भजन संध्या में कमला बाई, मीना कुमारी, राजश्री, शगुन जैन, श्वेता रानी महात्मा, कोमल जैन रामप्यारी महात्मा ने भक्ति भाव से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां देकर सभी को भावविभोर कर दिया।
दिनेश महात्मा ने बताया किआषाढ़ सुदी नवमी का दिन हमारे लिए इसलिए और विशेष हो जाता है क्योंकि इसी दिन स्वामीनाथ महादेव मंदिर की मूर्तियों का सन 2018 में सियाराम महात्मा द्वारा सामाजिक सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार पश्चात पुनः प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई थी।
इस पुनीत कार्य में समाज के संभ्रांत धर्मभीरु वर्ग ने हिस्सा लिया, पूजा अर्चना की, महादेव एवं दादा गुरु स्वामी दास जी के प्रति अपना आदर सम्मान प्रस्तुत किया कई बंधु इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शामिल होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की धर्म और समाज के इस अनुष्ठान में शामिल होने पर सभी का हार्दिक साधुवाद महेश महात्मा ने व्यक्त किया।














