Bikaner Live

कौशल विकास कर स्वरोजगार की दिशा में आगे आएं युवा-गहलोत

बीकानेर, 30 जून। राज्य केशकला बोर्ड अध्यक्ष (राज्यमंत्री) महेन्द्र गहलोत ने कहा कि युवा हाथ का हुनर सीखें, अपने कौशल का विकास के स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ें।
श्री गहलोत ने शुक्रवार को हेयर और स्किन केयर के एक नवीनतम प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन भी उपस्थित रहे। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित रूप से काम कर रही है। सरकारी पदों पर भर्तियों के साथ स्वरोजगार के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के मुकेश सेन आदि उपस्थित रहे। इससे पहले अतिथियों ने हर्ष हैंडसम हेयर और स्किन एकेडमी के नवीनतम प्रतिष्ठान का फीता काटकर शुभारंभ किया और नव प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!