Bikaner Live

वर्ल्ड चैंपियनशिप टूर्नामेंट में जाने से पूर्व राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

जयपुर/दिनांक 30 जूलाई 2023/राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र ने पैरा ओलंपिक खिलाड़ी श्यामसुंदर स्वामी एवं भारतीय तीरंदाजी टीम के युवा कोच अनिल जोशी को उनकी अब तक की उपलब्धियों एवं भविष्य की संभावनाओं को मध्य नजर रखते हुए शुक्रवार को राजभवन में शुभकामनाएं दी। राजभवन में राज्यपाल द्वारा आमंत्रित स्वामी एवं जोशी से शिष्टाचार भेंट करते हुए भारतीय तीरंदाजी के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की, राज्यपाल मिश्र ने दोनों से विस्तार से चर्चा करते हुए तीरंदाजी खेल एवं उसकी बारीकियों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुलाकात के दौरान राज्यपाल को राजस्थान के तीरंदाजी खेल एवं राजस्थान के तीरंदाजों का राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों को भी विस्तार से जोशी ने बताया। जोशी ने बताया कि इन दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर आगामी दिनों में भारतीय टीम की पोजीशन एवं तैयारी के बारे में भारतीय टीम के कोच अनिल जोशी ने विस्तार से जानकारी दी। यहां यह उल्लेखनीय हैं कि निकट भविष्य में भारतीय टीम इटली एवं यूरोप के दौरे पर जाने वाली है, जिसमें श्यामसुंदर स्वामी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे तो वहीं भारतीय टीम के कोच अनिल जोशी प्रशिक्षक के रूप में शामिल होंगे ।अब तक की उपलब्धियों और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए राज्यपाल महोदय ने जोशी एवं स्वामी को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!