Bikaner Live

अतिक्रमण हटाने गए कमिश्नर नीरज के पवन सामने निकाली तलवार

बीकानेर। बीकानेर शहर में बड़ी ही शर्मनाक घटना हुई है। यहां के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्ती में कमिश्नर नीरज के पवन पर तलवार निकाल ली गई। घटना मंगलवार उस समय की है जब नीरज यूआईटी व होमगार्ड दल के साथ अतिक्रमण हटाने गए थे। दरअसल, इस अतिक्रमण की शिकायत लंबे समय से मोहल्लेवासी करते आए हैं। पिछले दौरे पर बीकानेर आए प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया को भी इस संबंध में शिकायत गई थी। इस कटारिया ने नीरज को अतिक्रमण हटाकर रास्ता बनाने के निर्देश दिए थे। करीब 15-20 दिन पहले प्रशासन संबंधित मकान की दीवार पर लाल निशान लगाते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत दी थी। मगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पिछली दो तीन बारिशों में फिर पानी भरा। रास्ता बंद हुआ तो फिर शिकायतें बढ़ी। इस पर आज नीरज के पवन अतिक्रमण हटाने गए। इस दौरान दीवार के दूसरी ओर से एक व्यक्ति ने तलवार लहराई। तलवार नीरज की ओर तानी गई। बताया जा रहा है कि पत्थर भी फेंके गए। एक कांस्टेबल व अन्य के मामूली चोट भी लगी। सूचना पर मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी मय टीम भी मौके पर पहुंची।

नीरज के पवन ने आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने ख़बर लिखने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था। परिवाद आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी का नाम विजय सिंह बताया जा रहा है।


वहीं संभाग के सबसे बड़े अधिकारी पर इस तरह से तलवार उठाने की घटना कानून के इकबाल पर खतरा पैदा कर रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि अभी तक किसी व्यक्ति को राउंड अप तक नहीं किया गया है। जबकि ये घटना गुंडई की

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!