Bikaner Live

नूरसर में नवसृजित पुलिस चौकी के लिए एक उपनिरीक्षक और 6 कानिस्टेबल के पद स्वीकृत 1 अगस्त से विधिवत तरीके से प्रारंभ

नूरसर में नवसृजित पुलिस चौकी के लिए नवीन पद एवं संसाधन स्वीकृत
बीकानेर, 29 जुलाई। राज्य सरकार की बजट घोषणा की क्रियान्विति में जामसर थाना क्षेत्र के नूरसर गांव में नई पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए विभिन्न नवीन पदों एवं संसाधनों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बताया कि नूरसर में नवसृजित पुलिस चौकी के लिए एक उपनिरीक्षक और 6 कानिस्टेबल के पद स्वीकृत किए गए हैं। नवसृजित पुलिस चौकी नूरसर को 1 अगस्त से विधिवत तरीके से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस बल के पदस्थापन के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नवसृजित पुलिस चौकी के लिए आवश्यक संसाधनों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!