
बीकानेर 8 जुलाई 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बीकानेर के नोरंगदेसर पधारने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने अपनी महिला सदस्यों के साथ बड़े जोर शोर से स्वागत किया महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया!

बीजेपी महिला मोर्चा जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष राधा खत्री ने बताया कि महिला मोर्चा की टीम मोदी जी के स्वागत के लिए 5 दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी प्रधानमंत्री के आने की खुशी में सभा स्थल पर निमंत्रण हेतु पीले चावल बांटे गए महिला सदस्यों ने अपने हाथ पर” स्वागतम मोदी जी ” लिखकर मेहंदी लगवाई सभी महिलाएं केसरिया पीले रंग की साड़ियां पहनकर सभा स्थल पर पहुंची!

सभा स्थल पर महिला मोर्चा टीम के सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था मोदी मोदी के नारों से पंडाल गुंजायमान था! नोरंगदेसर में वर्षा और फिर उमस माहौल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं महिला मोर्चा की महिला सदस्यों की और उपस्थित हजारों लाखों की संख्या में जनसाधारण अपने विश्व विख्यात यशस्वी प्रधानमंत्री को सुनने और देखने का जज्बा देखने लायक था!















