Bikaner Live

25 प्रकरणों पर हुई चर्चा जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई

बैठक आयोजित, 25 प्रकरणों पर हुई चर्चा
बीकानेर, 30 जुलाई। राजस्थान कृषि प्रंसस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में कुल 25 प्रकरणों पर चर्चा की गई, जिनमें 15 प्रकरण पूंजी अनुदान, 9 भाड़ा अनुदान व 1 प्रकरण सोलर प्लांट अनुदान से संबंधित थे।
बैठक के दौरान पूंजी अनुदान के कृषक संवर्ग प्रकरणों में सचिव से विस्तृत जाँच एवं इस संबंध में टिप्पणी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। ऋण स्वीकृति के 90 दिन बाद किए गए आवेदन के प्रकरणों में मशीनों की जांच करवाने तथा इसके बाद जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष पुनः प्रकरण को रखकर नियमानुसार निर्णय के लिए निर्देशित किया गया।
मंडी सचिव शशि शेखर शर्मा ने बताया कि भाड़ा अनुदान से संबंधित 9 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरूण प्रकाश शर्मा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ओ.पी. किलानिया, कोषाधिकारी गौरी शंकर रांकावत, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुरेश शर्मा, सहायक निदेशक (उद्यान) जयदीप दोगने, जिला उद्योग केन्द्र के सहायक निदेशक सुरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!