Bikaner Live

संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के सम्मान में बीकानेर वासी मैदान में स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग धरना ज्ञापन

बीकानेर। संभागीय आयुक्त (डीसी) नीरज के पवन का ट्रांसफर निरस्त करने की मांग को लेकर सर्व समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का स्थानांतरण राजनीतिक द्वेष के चलते किया गया है।
धरनार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे ज्ञापन में बताया कि संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बहुत कम समय में शहर का विकास और ऐसी ऐसी समस्याओं का निराकरण किया, जो आज तक कोई नहीं कर पाया।

बीकानेर की विकास के युगपुरुष के समर्थन में बहुत बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं लड़के लड़कियां के साथ-साथ धरने पर कर्णपाल सिंह, रामदयाल, धनपत मारू, जेडी कुमावत, अकरम गौरी, पुखराज नायक, अशोक उपाध्याय, पवन कुमार तंवर आदि उपस्थित थे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!