Bikaner Live

राजकीय कॉलेज देशनोक को पीजी में क्रमोन्नत करवाने पर ऊर्जा मंत्री का हुआ नागरिक अभिनंदन


बीकानेर, 15 जुलाई। देशनोक राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रूप में क्रमोन्नत करवाने पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का शनिवार को देशनोक में नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
देशनोक के राजकीय स्नाकोत्तर काॅलेज के अस्थाई भवन में काॅलेज स्टाॅफ, नगर पालिका के पार्षदगण एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने ऊर्जा मंत्री को साफा पहनाकर, शाॅल ओढाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, डूंगर कॉलेज के पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. पीएम खत्री, डॉ अरविंद शर्मा, प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. इंद्र सिंह राजपुरोहित, माधोदान चारण, पार्षद सहस्त्रकरण सहित व कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
इससे पहले ऊर्जा मंत्री ने राजकीय करणी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के टीन शैड का उद्घाटन किया। इस टीन शैड का निर्माण देशनोक नगर पालिका द्वारा करवाया गया है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!