Bikaner Live

पोर्टल पर करवाना होगा संस्थाओं का पंजीयन

पोर्टल पर करवाना होगा संस्थाओं का पंजीयन
बीकानेर, 3 अगस्त। अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न छात्रवृत्तियों का लाभ मिले, इसके मद्देनजर जिले के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय संस्थाओं को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर पंजीयन कवाना अनिवार्य है।
जिला अल्पसंय कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं। इनमें प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति भारत सरकार द्वारा एवं ‘मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना’, ’काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना’ तथा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इसके लिए जिले की सभी राजकीय एवं गैर राजकीय संस्थाओं द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर संस्थान का पंजीयन करवाना होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!