Bikaner Live

बीकानेर : चलती ट्रेन में बेटे की मां बनी पूजा, बीकानेर मंडल रेलवे ने की त्वरित कार्यवाही

बांद्रा टर्मिनल से हिसार जा रही गाडी संख्या् 09215 के एस-5 कोच में सीट संख्या 51 पर श्रीमती पूजा पत्नी श्री विकास शर्मा निवासी कुंडल, भिवानी अपने भाई श्री रविकांत के साथ भरूच से हिसार सफर कर रहे थे । सुबह लगभग 07.45 बजे बीकानेर रेलवे के कंट्रोल रूम पर कोच के टीटीई, जोधपुर, श्री आर. सी. मीना द्वारा महिला को लेबर पेन होने की जानकारी दी गई व डॉक्टर की व्यवस्था करने की मांग की गई । रेलवे ने तुरंत कदम उठाते हुए, उस समय गाडी के रतनगढ स्टेेशन पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए चिकित्सक व संबंधित स्टाफ की व्यवस्था की । परन्तुु ट्रेन के रतनगढ़ स्टे्शन पर पहुंचने से पहले ही उस कोच में उपस्थित महिला सहयात्रियों द्वारा उक्त महिला की नॉर्मल डिलीवरी करवा दी गई । जिसमे उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई । श्री रविकांत श्रीमती पूजा का भाई जो उनके साथ यात्रा कर रहा था, के अनुसार डॉक्टर पहले से ही ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और डिलीवरी के 3-4 मिनट बाद ही ट्रेन रतनगढ स्टेशन पहुंच गई और मेडिकल टीम कुछ ही सेकंड में ट्रेन में प्रवेश कर गई।
 इस कार्य में राजकीय चिकित्सालय , रतनगढ़ के गाएनोकोलोजिस्ट डा. सीताराम जी के द्वारा उक्त महिला का चेकअप किया गया, जिसमें मां और बच्चा दोनों को स्वस्थ पाए गए । डाक्टर द्वारा उन्हें जरूरी दवाईयां व इन्जेक्शन दिए गए। क्योंकि पैसेंजर को गंतव्य स्टेशन पर जाना था, अत: इसी गाडी से उन्हें रवाना किया गया ।
  श्री रविकांत के अनुसार रेलवे ने हर मदद प्रदान की और वह बहुत संतुष्ट थे। उन्होंने रेलवे को धन्यवाद दिया । इस प्रकार रेलगाडी में प्रसव के इस परेशानी के लिए रेलवे द्वारा उठाया त्वरित कदम बहुत प्रशंसनीय व सराहनीय है।
✍?
?CP MEDIA
Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!