Bikaner Live

जिला कलेक्टर ने की इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की तैयारियों की समीक्षा


बीकानेर, 29 जुलाई। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत 10 अगस्त से प्रारंभ होने वाले शिविरों की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की।
उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों से संबंधित सभी तैयारियां 6 अगस्त तक पूर्ण कर ली जाएं। शिविर स्थल का चयन लाभार्थियों की संख्या, वर्षा ऋतु, मोबाइल सुरक्षा यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था आदि को ध्यान में रखते हुए किया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग प्रथम चरण में लगभग 83 हजार लाभार्थियों को मोबाइल मय इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को समय रहते सूचित किया जाए। उन्होंने शिविर स्थल पर बनाए जाने वाले 6 जोन क्षेत्रों के कार्यों की समीक्षा की तथा बताया कि सात, आठ और 9 अगस्त को लाइव मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 10-10 लाभार्थियों को स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी द्वारा शिविर स्थलों का जायजा लिया जाए तथा वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी की पर्याप्त उपलब्धता पर्याप्त होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे रविवार को शिविरों का आयोजन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बीकानेर शहर में 4 तथा जिले के प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्रों में एक-एक स्थानों पर इन शिविरों का आयोजन होगा।
ओलंपिक खेलों की तैयारियों को दें अंतिम रूप
जिला कलेक्टर ने कहा कि 5 अगस्त से प्रस्तावित राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों की समस्त तैयारियां अतिशीघ्र पूर्ण कर ली जाए। प्रत्येक गांव में अभ्यास सत्रों का आयोजन हो तथा इनमें अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला और ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों के शुभारंभ से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा भी की।
बरसाती जल निकासी को दें सर्वोच्च प्राथमिकता
जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक बरसात के बाद बरसाती जल निकासी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उपखंड प्रशासन अपने समस्त संसाधन लगाते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों जल की निकासी करवाए। कच्चे घरों में कोई भी नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। ऐसे स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, निगम उपायुक्त राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!