Bikaner Live

कृषि भवन परिसर में लगाए पौधे

कृषि भवन परिसर में लगाए पौधे
बीकानेर 5 अगस्त। ‘स्वस्थ राजस्थान हरित राजस्थान कार्यक्रम’ के तहत गुरुवार को कृषि भवन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उद्यान, वन व फल प्रजाति के 200 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ उदयभान थे।
कार्यक्रम में कृषि भवन के सभी कार्मिकों ने अपने-अपने नाम से पौधारोपण किया तथा इनकी देखभाल की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने की। इस अवसर पर अनुसंधान उपनिदेशक हरीश शर्मा, सहायक निदेशक (उद्यान) जयदीप दोगने, मुकेश गहलोत, भैराराम गोदारा, प्रदीप चौधरी, मालाराम, आनंद कुमार, पवन दान, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!