Bikaner Live

ग्रामीण क्षेत्रों के 73 केंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग के साथ शहरी क्षेत्र में 24 केंद्रों में ऑनलाइन वेक्सीनेशन

बीकानेर में शुक्रवार को होने वाले वेक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सेशन प्लान जारी कर दिए है । जंहा कल ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्रों के केंद्रों पर बंपर टीकाकरण किया जाएगा । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में 24 केंद्रों में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग व्यवस्था के तहत वेक्सीनेशन किया जाएगा जिसके लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन बुकिंग ओपन होगी वंही ग्रामीण क्षेत्रों के 73 केंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग के साथ टीकाकरण किया जाएगा । साथ ही शहरी क्षेत्र में वेक्सीनेशन ऑन व्हील्स के साथ वेक्सीनेशन की डोज लगाई जाएगी । बता दे, कल होने वाले वेक्सीनेशन में जंहा ग्रामीण क्षेत्रों में कोविशिल्ड डोज की भरमार रहेगी तो वंही शहरी क्षेत्र के केंद्रों में एक्का दुक्का केंद्रों को छोड़कर सभी मे कोवेक्सीन उपलब्ध रहेगी । ऐसे में शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को कोविशिल्ड की बंपर डोज के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post