Bikaner Live

कैमरा आख़ों की तरह होता है,जो फोटो के रूप में दुनिया को दिखाता है ” ~ विश्व फोटोग्राफी दिवस…

“तस्वीरें हमारे अदृश्य ख़्वाबों को दृश्य में बदल देती है”

बीकानेर 18 अगस्त 2023 फोटोग्राफी कला को बढ़ावा देने एवं इस कला को शौक या कैरियर के रूप में चुनने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए श्री जैन पब्लिक स्कूल,बीकानेर में विश्व फोटोग्राफी दिवस ( 19 अगस्त ) की पूर्व संध्या पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिनेश गुप्ता ( अंतरराष्ट्रीय फोटो एवं पत्रकार ) ने फोटोग्राफी सत्र को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को कला, विज्ञान और फोटोग्राफी के इतिहास के बारे में जानकारी साँझा की एवं एक कुशल फोटोग्राफर बनने के लिए फोटो खींचने की सूक्ष्म तकनीक से अवगत कराया।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थीगण द्वारा इस अवसर पर कई आकर्षक एवं सजीव फोटोग्राफी का संकलन दर्शाया गया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने कहा कि फोटोग्राफी क्षेत्र रोमांच और आत्मसंतुष्टि से भरपूर है, एक अच्छी और भावपूर्ण फोटो बिना किसी शब्द की सहायता से अपनी बात दर्शा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या द्वारा शाला परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका विशेष आभार प्रकट किया गया।
शालाध्यक्ष श्री विजय कुमार जी कोचर, सचिव सी ए माणक कोचर,एवं सी ई ओ सीमा जैन ने फोटोग्राफी सत्र के लिए मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए विद्यार्थियों को इससे लाभान्वित होने की शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!