Bikaner Live

मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहे अधिकारी

बीकानेर, 18 अगस्त। अतिवृष्टि के बाद आशंकित डेंगू-मलेरिया की लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य दलों को अलर्ट किया गया है। लगातार एंटी लारवा गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है वही जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा होने के बाद मच्छरों की ब्रीडिंग बढ़ गई है। वहीं तापमान भी अनुकूल होने के कारण मौसमी बीमारियों के प्रति अलर्ट रहने की आवश्यकता है। इस संबंध में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा भी गाइडलाइन जारी कर चिकित्सा अधिकारियों को मौसमी बीमारियों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता, एपिडेमियोलॉजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़, सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक व्यास व डाटा मैनेजर प्रदीप चौहान द्वारा बीकानेर और श्री डूंगरगढ़ ब्लॉक के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का दौरा किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुसाईसर, लखासर, शेरुणा तथा उप स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्र सूडसर व डेऊ जाकर समस्त स्टाफ को मौसमी बीमारियों के लिए अलर्ट किया। दल द्वारा एंटी लारवा गतिविधियों एंटी एडल्ट गतिविधियों, मौसमी बीमारियों की एपिडेमियोलॉजी, रिपोर्टिंग तथा मॉनिटरिंग का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने आगामी एक माह को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए अभी से नियंत्रण में जुटने के निर्देश दिए। हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान के अंतर्गत आमजन को जोड़ते हुए मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!