Bikaner Live

सात दिवसीय “रक्षा बंधन -सावन मेला” 22 से 28 अगस्त, तक ग्रामीण हाट मे


……..
बीकानेर 18 अगस्त।जिले के उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से स्थानीय ग्रामीण हाट, जयनारायण व्यास कालोनी, बीकानेर में दिनांक 22 से 28 अगस्त,2023 तक सात दिवसीय “रक्षा बंधन -सावन मेला” का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि यह मेला कार्यकारी अधिकारी,उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, जिला प्रशासन व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, बीकानेर की ओर से आयोजित किया जा रहा है। मेले में स्टॉल लगाने के इच्छुक उद्यमी अपनी स्टाल , ग्रामीण हाट में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा सायं 5 से 7 बजे तक निर्धारित शुल्क जमा कर, आरक्षित करवा सकते हैं। मेले का समय प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक का रहेगा। मेले में अधिक से अधिक महिलाओ की भागीदारी हो और अधिक से अधिक संख्या में स्टाल लगे इसके प्रयास किये जा रहे हैं। मेले में प्रतिदिन अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!